यूपी चुनाव 2022: सोनभद्र से सटी चार राज्यों की सीमाओं पर कड़ी चौकसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सोमवार को होने वाले मतदान से पहले सोनभद्र जिले से सटी चार राज्यों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सोनभद्र देश का इकलौता ऐसा जिला है जहां चार राज्यों की सीमायें लगती है। विन्ध्याचल रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक आर के भारद्वाज …

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सोमवार को होने वाले मतदान से पहले सोनभद्र जिले से सटी चार राज्यों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सोनभद्र देश का इकलौता ऐसा जिला है जहां चार राज्यों की सीमायें लगती है।
विन्ध्याचल रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक आर के भारद्वाज ने रविवार को बताया कि आज से रेंज में पड़ने वाले राज्य बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

पूरे बार्डर लाइन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इन राज्यों से आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। हालांकि वाहनों के आवागमन पर कोई विशेष प्रतिबंध नही है पर चेकिंग अभियान जारी रहेगा। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि पड़ोसी राज्यों की सीमा से कोई प्रवेश कर चुनावों को प्रभावित न कर सके। इसकी मुकम्मल व्यवस्था कर ली गई है।

आर के भारद्वाज ने बताया कि इन सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। साथ ही साथ अधिकारियों के साथ बैठक भी की गयी है। सम्बन्धित राज्य के अधिकारी अपने अपने बार्डर लाइन पर सुरक्षा व्यवस्था कर रहे हैं। अपनी सीमा में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। कभी सोनभद्र जिला प्रदेश में नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: अखिलेश ने प्रधानमंत्री की टोपी कसा तंज, कहा- जनता झांसे में नहीं आने वाली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका