बरेली: 10 हजार रूपये की रिश्वत लेने वाले सर्विलांस टीम के 2 सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। इज़्ज़तनगर के वसंत बिहार कॉलोनी निवासी राजकुमार को झूठे आरोपों में फंसाने के मामले में दो सिपाहियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार एसपी सिटी की सर्विलांस टीम के सिपाही सतीश व महेंद्र सिपाही ने इज़्ज़तनगर के वसंत बिहार कॉलोनी निवासी राजकुमार को चोरी के मोबाइल के आरोप में फंसाने की …
बरेली, अमृत विचार। इज़्ज़तनगर के वसंत बिहार कॉलोनी निवासी राजकुमार को झूठे आरोपों में फंसाने के मामले में दो सिपाहियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार एसपी सिटी की सर्विलांस टीम के सिपाही सतीश व महेंद्र सिपाही ने इज़्ज़तनगर के वसंत बिहार कॉलोनी निवासी राजकुमार को चोरी के मोबाइल के आरोप में फंसाने की धमकी दी और 10 हजार रूपये की रिश्वत भी ली। इस मामले में पीड़ित ने वीडियो रिकॉर्डिंग बनाकर आईजी से शिकायत की जिसमें आईजी ने तीन दिन में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों सिपाहियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: बेखौफ माफिया कर रहे खनन, जिम्मेदार मौन
