बहराइच: यूक्रेन से लौटे शिवेंद्र से सीएम योगी ने पूछा हाल, कहा- आगे की पढ़ाई का रखा जाएगा ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में दो दिन पूर्व शिवेंद्र यूक्रेन से मुस्तफाबाद घर पहुंचे। रविवार सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुलाकात की। सीएम ने आगे की पढ़ाई और अन्य बच्चों को वहां से लाने पर बल दिया। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम निस्तफाबाद निवासी शिवेंद्र सिंह पुत्र कौशल किशोर सिंह यूक्रेन में एमबीबीएस अंतिम वर्ष …

बहराइच। जिले में दो दिन पूर्व शिवेंद्र यूक्रेन से मुस्तफाबाद घर पहुंचे। रविवार सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुलाकात की। सीएम ने आगे की पढ़ाई और अन्य बच्चों को वहां से लाने पर बल दिया।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम निस्तफाबाद निवासी शिवेंद्र सिंह पुत्र कौशल किशोर सिंह यूक्रेन में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते केंद्र सरकार ने उन्हें घर भेजा है। शिवेंद्र दो दिन पूर्व अपने घर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने यूक्रेन से वापस आए सभी छात्रों से मिलने की बात सभी जिलाधिकारी से कही।

जिलाधिकारी ने शिवेंद्र और उनके माता पिता को लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सुबह नौ बजे सभी ने लांच किया। इसके बाद यहां पर सभी छात्रों के साथ शिवेंद्र ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। शिवेंद्र को बुलाकर उनके आगे की पढ़ाई के साथ यूक्रेन में फंसे अन्य बच्चों को वापस लाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई का ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान कौशल किशोर सिंह, उमा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें-Russia Ukraine War: रूसी कुलीनों को अपने शानदार पोतों के लिए नहीं मिल रहे सुरक्षित बंदरगाह

संबंधित समाचार