Lock Upp: कंगना ने शो में कैदियों को लगाई फटकार, कंटेस्टेंट अंजलि के फॉलोअर्स पर उठाए सवाल
मुबंई। लॉक अप शो इन दिनों काफी चर्चे में है। कंगना रनौत का यह शो पॉपुलैरिटी के मामले में सबको पछाड़ रहा है। कंगना ने पहले जजमेंट एपिसोड में सभी कॉन्ट्रोवर्शियल कैदियों की अपने अंदाज में खूब क्लास लगाई है। लॉक अप शो में शनिवार के एपिसोड में एक्ट्रेस ने सभी कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाने …
मुबंई। लॉक अप शो इन दिनों काफी चर्चे में है। कंगना रनौत का यह शो पॉपुलैरिटी के मामले में सबको पछाड़ रहा है। कंगना ने पहले जजमेंट एपिसोड में सभी कॉन्ट्रोवर्शियल कैदियों की अपने अंदाज में खूब क्लास लगाई है।
लॉक अप शो में शनिवार के एपिसोड में एक्ट्रेस ने सभी कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाने के साथ शो में कैदी बनकर आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के फॉलोअर्स को लेकर उनपर तंज कसा है। अंजलि के इंस्टाग्राम पर 10.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत के फॉलोअर्स सिर्फ 7.9 मिलियन हैं। ऐसे में कंगना ने अंजलि को ग्रील करते हुए उनसे पूछा कि वो ऐसा क्या करती हैं, जिसकी वजह से उनके सोशल मीडिया पर इतने ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
कंगना ने अंजलि से कहा- मैं समझ नहीं पा रही हूं कि आपके 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स क्यों हैं? इसके साथ कंगना ने अंजलि से ये भी पूछा कि वो उन्हें बताएं कि उन्हें अजंलि को क्यों फॉलो करना चाहिए? अंजलि ने कंगना के सवाल का जवाब कुछ कहकर नहीं, बल्कि एक डांस परफॉर्मेंस के जरिए दिया। अंजलि ने मिमी फिल्म के गाने परम सुंदरी पर धमाकेदार डांस करके कंगना को खुश कर दिया।
शो में कंगना ने जजमेंट करते हुए अपने कैदी को फटकार लगाई है। सबसे ज्यादा निशाने पर पायल रोहतगी है। और सभी कैदी को वॉर्निंग देते हुए कहा कि- ये आपके भाई का घर नहीं है। इस जेल को घर की तरह देखना बंद कीजिए। यह सब सुन कर अब तो आगे देखना है कि कंगना अपने कैदीयों का क्या हाल करने वाली है।
यह भी पढ़े-आँख में पानी रखो होंटों पे चिंगारी रखो
