लखनऊ: राजधानी में महिलाएं खुलेआम कर रहीं मादक पदार्थों तस्करी, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में नशा तस्करों ने त्योहारी समय को देखते हुए बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। इस काम में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने मवैय्या चौकी इंचार्ज पर भी मिली भगत का आरोप लगाया है। पुलिस …

लखनऊ। राजधानी में नशा तस्करों ने त्योहारी समय को देखते हुए बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। इस काम में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने मवैय्या चौकी इंचार्ज पर भी मिली भगत का आरोप लगाया है।

पुलिस के संरक्षण में महिला बेच रही नशा

आलमबाग थाना एरिया में पुलिस की नाक के नीचे पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर महिलाओं द्वारा धड़ल्ले से मदकपदार्थ बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कारोबार पुलिस के संरक्षण में फलफूल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस से इसकी शिकायत करें तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ती की जाती है। जिसके कारण कोई मुंह नहीं खोलता।

कई एरिया में फैला है नशे का कारोबार

राजधानी के बाजारखाला, आलमबाग, चारबाग, नाका, हुसैनगन, पॉलिटेक्निक, चिनहट, जानकीपुरम, मड़ियांव, हसनगंज सहित कई इलाके में नशा तस्करी की जा रही है। खुलेआम झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाएं स्मैक और गांजा चरस बेच रहीं हैं। बावजूद पुलिस कुछ छोटे तस्करों को गिरफ्तार कर खाना पूर्ती कर रही है। बाजारखाला इलाके के पास ऐशबाग पुल के मवइया इलाके की मछली मण्डी के आस-पास खुलेआम गांजा, चरस और स्मैक की बिक्री की जाती है। यहां के स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस के संरक्षण में अवैध कारोबार फैला हुआ है।

वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस

महिलाओं द्वारा गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आलमबाग पुलिस हरकत में आई। गांजा तस्करी करने वाली महिला निर्मला और तारा देवी को पुलिस ने श्रम बिहार स्थित झोपड पट्टी से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 692 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पूरे लखनऊ में नशेड़ियों को गांजा बेचने का काम करती हैं।

यह भी पढ़े:-GST के टैक्स स्लैब में होगा बदलाव, खत्म हो सकता है 5 फीसदी वाला स्लैब!

संबंधित समाचार