नहीं रहे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के चीफ सैयद हैदर अली शिहाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोच्चि,केरल। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की केरल इकाई के प्रमुख पनक्कड सैय्यद हैदर अली शिहाब थंगल का रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में इंतकाल हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 74 साल के थे। थंगल का यहां पास में अंगमाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा …

कोच्चि,केरल। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की केरल इकाई के प्रमुख पनक्कड सैय्यद हैदर अली शिहाब थंगल का रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में इंतकाल हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 74 साल के थे।

थंगल का यहां पास में अंगमाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कई बीमारियों से पीड़ित थे। आईयूएमएल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि उनका दोपहर 12 बजे के कुछ देर बाद इंतकाल हो गया। उनकी मय्यत (पार्थिव देह) को उनके गृहनगर ले जाने का इंतज़ाम किया जा रहा है।

प्रदेश के मंत्री वी शिनकुट्टी और एस चेरियन ने आईयूएमएल नेता के निधन पर दुख जताया। चेरियन ने अपने संदेश में कहा, “राज्य की राजनीति की एक वरिष्ठ शख्सियत के तौर पर उनके हर किसी से करीबी रिश्ते थे और वह सभी का सम्मान करते थे। थंगल का निधन केरल की सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन के लिए बड़ा नुकसान है।

ये भी पढ़े-

शहडोल के पतखाई घाट में पलटी बस, तीन की मौत, 36 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा