अमरोहा : स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति किया जागरूक
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सरदार बेगम मेमोरियल डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवकों ने मोहल्ले वासियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में जागरूक किया। कहा कि बेटा बेटी में कोई भी फर्क ना समझे, क्योंकि बेटी भी बेटों के समान मां बाप का नाम रोशन करती हैं। रविवार को सरदार बेगम मेमोरियल डिग्री कॉलेज के …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सरदार बेगम मेमोरियल डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवकों ने मोहल्ले वासियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में जागरूक किया। कहा कि बेटा बेटी में कोई भी फर्क ना समझे, क्योंकि बेटी भी बेटों के समान मां बाप का नाम रोशन करती हैं।
रविवार को सरदार बेगम मेमोरियल डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेवियों ने सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत लगाए गए शिविर के छ्ठे दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया। बेटी एक घर को नहीं दो घर का नाम रोशन करती है।
हसनपुर नगर के मोहल्ला शेखुपुरा मे जाकर मोहल्ले वासियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहां की जीवन में बेटी का बहुत बड़ा महत्व है। घर में बेटी की रौनक अलग ही होती है। आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
अपने घर वह देश का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियां बेटों से पीछे नहीं है। इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि बेटीयों के प्रति भेदभाव ना करें और उन्हें भी उच्च शिक्षा दिलाए क्योंकि बेटी ही दो घर का भविष्य संभालती है।इस मौके पर डॉक्टर शाह आलम, नसरें आलम,आरिफ सैफी,भूपेंद्र शर्मा, असमा चौधरी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ: AICBA के 20वें वार्षिक सम्मेलन में बोलीं डॉ. रमा- बेहतर स्वास्थ्य से ही बढ़ती है सुंदरता
