यूपी चुनाव में हावी हुआ लाठीचार्ज का मुद्दा, छात्रों ने प्रयागराज स्टेशन पर लगाए ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे
प्रयागराज: जिले में पिछले दिनों रेलवे भर्ती बोर्ड के एग्जाम के रिजल्ट का विरोध करने वाले छात्रों को पुलिस ने बहुत था। इसका असर यूपी के अंतिम चरण के चुनाव में देखने को मिल रहा है। प्रदेश के जौनपुर, आजमगढ़, बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल के कई छात्र प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करते हैं। इन सभी …
प्रयागराज: जिले में पिछले दिनों रेलवे भर्ती बोर्ड के एग्जाम के रिजल्ट का विरोध करने वाले छात्रों को पुलिस ने बहुत था। इसका असर यूपी के अंतिम चरण के चुनाव में देखने को मिल रहा है। प्रदेश के जौनपुर, आजमगढ़, बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल के कई छात्र प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करते हैं।
इन सभी जिलों में सात मार्च को वोटिंग होनी है। अभी तक लाठीचार्ज से नाराज छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। जिसका असर मतदान के ठीक एक दिन पहले प्रयाग जंक्शन पर दिखा। हजारों छात्र अपने घर जाने के लिए स्टेशन पहुंच गए थे। सभी लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। छात्रों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
यूपी के प्रयागराज के ज्यादातर हॉस्टल खाली हो गए हैं। सलोरी, छोटा बघाड़ा, गोविंदपुर क्षेत्र के अधिकतर लाज में रहने वाले छात्र वोटिंग के लिए अपने घरों की तरफ निकल चुके हैं। जिस वजह से बस और पैसेंजर ट्रेनों में ज्यादा भीड़ हो गई है।
पढ़ें-सही से ब्रश नहीं करेंगे तो आपकों घेर लेगीं दिल और दिमाग की ये बीमारियां
