अयोध्या: क्रिकेट मैच के दौरान हुई मारपीट, चार लोग गिरफ्तार
अयोध्या। जनपद के मवई थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में मारपीट के बाद चार पर शांति भंग की धारा लगाते हुए चालान कर दिया गया। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम मांजनपुर में क्रिकेट मैच खेलने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज …
अयोध्या। जनपद के मवई थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में मारपीट के बाद चार पर शांति भंग की धारा लगाते हुए चालान कर दिया गया।
मवई थाना क्षेत्र के ग्राम मांजनपुर में क्रिकेट मैच खेलने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज सिंह ने बताया कि ग्राम मांजनपुर में बच्चे क्रिकेट का मैच खेल रहे थे। किसी बात को लेकर आपस मे विवाद हो गया। इस दौरान गांव के कुछ लोग पहुंच कर बच्चों को मारने का प्रयास करने लगे।
सूचना पाकर उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्राम मांजनपुर के कामिल अब्बास, शिब्बू, इमरान व मो0 जफर को पकड़ कर थाने ले आये। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चारों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
यह भी पढ़े-बहराइच: प्रेम-प्रसंग में पति बना रोड़ा तो पत्नी ने दिया जहर, खेत में मिला शव
