अयोध्या: मंदिर कायाकल्प के लिए रखे गए चंदे की रकम हुई चोरी
अयोध्या। थाना क्षेत्र के एक गांव के मंदिर के कायाकल्प के लिए मंदिर में रखा 25 हजार रुपये संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गया। गांव वालों से चंदा लेकर यह धनराशि मंदिर में रखी गई थी। थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में बाहर की ओर एक काली माता का मंदिर स्थित हैं। इस मंदिर के …
अयोध्या। थाना क्षेत्र के एक गांव के मंदिर के कायाकल्प के लिए मंदिर में रखा 25 हजार रुपये संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गया। गांव वालों से चंदा लेकर यह धनराशि मंदिर में रखी गई थी।
थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में बाहर की ओर एक काली माता का मंदिर स्थित हैं। इस मंदिर के कायाकल्प के लिए ग्रामीणों व अन्य के सहयोग से करीब 25 हजार रुपये चंदा एकत्रित किया गया था। मन्दिर का कायाकल्प कराने का जिम्मा उसी गांव निवासी ओमप्रकाश बेटा राम प्रसाद को सौपा गया था। उसने चंदे के रुपये मंदिर के अंदर ही रख दिए थे।
बताया जाता है कि रविवार की सुबह जब वह मन्दिर के पास गया तो देखा दरवाजा खुला हुआ था और अंदर रखा हुआ समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था जब चंदे के रुपये देखे तो वह भी गायब थे। ओम प्रकाश ने पटरंगा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। हल्का दरोगा हरिवंश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है जानकारी की जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।
