बाराबंकी: साधु वेशधारी अपराधियों ने किया बच्ची के अपहरण का प्रयास, मोहल्लेवालों ने पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। 3 साधु वेश धारी युवकों ने शनिवार की देर शाम एक 5 साल की बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। मामले की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों ने तीनों युवकों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अभी तक इन तीनों युवकों के खिलाफ ना तो मुकदमा दर्ज किया …

बाराबंकी। 3 साधु वेश धारी युवकों ने शनिवार की देर शाम एक 5 साल की बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। मामले की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों ने तीनों युवकों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अभी तक इन तीनों युवकों के खिलाफ ना तो मुकदमा दर्ज किया है और ना ही उनके खिलाफ कोई अन्य कार्रवाई की है। कोतवाल कह रहे हैं कि तीनों युवक हरदोई जिले के रहने वाले हैं सीडीआर निकलवाने के बाद ही कार्रवाई संभव हो सकेगी।

क्षेत्र वासियों का आरोप है कि यह तीनो युवक पांच साल की नादान बच्ची को अगवा करने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शातिर अपराधियों को पकड़़ कर थाने ले आई और जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद से ही मोहल्ले वासियों में हड़कंप मचा हुआ है।  केंद्रीय विद्यालय के निकट एक पांच वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मौका पाकर साधु का भेष बनाए तीन युवक वहां आए और बच्ची को अगवा करने का प्रयास करने लगे।

नादान बेटी के तेजी से रोने पर इस बात की जानकारी सभी मोहल्ला वासियों को हो गई। आनन-फानन में  मौके पर पहुँचे मोहल्लावासियों की भीड़ ने  तीनों शातिर युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच में मोहल्ला वासियों ने 112 नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस शातिर अपराधियों को पकड़ कर नगर कोतवाली ले आई। ओर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाल ने बताया तीनों युवक हरदोई जनपद के रहने वाले हैं। जिनका सीडीआर निकलवा कर देखा गया कोई क्रिमिनल रिकार्ड न होने के कारण रिहा कर दिया गया। तीनों ने अपने कृत्य के लिए क्षमा मांग ली है।

यह भी पढ़े-Russia Ukraine War: पुतिन की दो टूक, यूक्रेन मान ले हमारी सभी शर्तें तो ही रूकेगा युद्ध

संबंधित समाचार