कानपुर: चकेरी रनवे पर कोस्ट गार्ड का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट व जवान सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। चकेरी हवाई अड्डे पर कोस्टगार्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट समेत उसमें बैठे जवान सुरक्षित निकल आये।बीते मंगलवार (एक मार्च) की इस घटना का एक वायरल होने के बाद घटना का पता चला। अचानक इंजन में आई खराबी के बाद रनवे पर प्लेन फिसलकर दाईं तरफ मुड़ गया जहां पर एक स्ट्रक्चर के पास …

कानपुर। चकेरी हवाई अड्डे पर कोस्टगार्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट समेत उसमें बैठे जवान सुरक्षित निकल आये।बीते मंगलवार (एक मार्च) की इस घटना का एक वायरल होने के बाद घटना का पता चला।

अचानक इंजन में आई खराबी के बाद रनवे पर प्लेन फिसलकर दाईं तरफ मुड़ गया जहां पर एक स्ट्रक्चर के पास गति रुक  गई। विमान चेन्नई से कानपुर आ रहा था। रनवे पर उतरने के बाद असंतुलित हुआ और दाहिनी तरफ रनवे छोड़कर एयरपोर्ट के में बने एक स्ट्रक्चर की ओर मुड़ गया।

किसी तरह पायलट और उसमें सवार जवानों ने अपनी जान बचाई। पायलट की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना को बचाया जा सका। यह विमान एचएएल में बना डोर्नियर 228 था। दुर्घटना का कारण इंजन फेल होना बताया जाता है। वायरल वीडियो से साफ है कि एक इंजन में खराबी आने के बाद अचानक विमान की लैंडिंग कराई गई।

चकेरी एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कोस्ट गार्ड प्लेन दो इंजन वाला था। अचानक रनवे पर उतरने के बाद दाहिने इंजन में खराबी आई। इंजन में आई खराबी के प्लेन तेज रफ्तार में दाहिनी तरफ मुड़ गया। इसी बीच प्लेन सामने बने एक ढांचे में टकराने के बाद रुक गया।

यह भी पढ़ें: बरेली: ब्राह्मण महासंघ की ओर से महिलाओं को किया गया सम्मानित

संबंधित समाचार