रायबरेली: जिला पंचायत सदस्य के घर पर हमलावरों का धावा, जमकर काटा हंगामा, महिलाओं से की धक्का-मुक्की
रायबरेली। विधान सभा चुनाव की अभी मतगणना नहीं हुई है , किंतु चुनावी रंजिश ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार की शाम को चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य के घर पर कुछ लोगों ने धावा बोलकर जमकर उपद्रव किया है। मामले में कोतवाली में तहरीर देकर ऊंचाहार विधानसभा चुनाव के एक प्रत्याशी …
रायबरेली। विधान सभा चुनाव की अभी मतगणना नहीं हुई है , किंतु चुनावी रंजिश ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार की शाम को चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य के घर पर कुछ लोगों ने धावा बोलकर जमकर उपद्रव किया है। मामले में कोतवाली में तहरीर देकर ऊंचाहार विधानसभा चुनाव के एक प्रत्याशी के भाई व उसके साथियों को आरोपित किया गया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पासिया की बाग का है। ऊंचाहार तृतीय से जिला पंचायत सदस्य बृजेश कुमार ने विधान सभा चुनाव के दौरान अपने नाबालिक बेटे के अचेत अवस्था में ईट भट्ठे में मिलने को लेकर जमकर बवाल किया था। उन्होंने उम्मीदवार के पिता पर आरोप लगाकर भूख हड़ताल की थी। उसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसके बाद बृजेश पासी के घर पर शनिवार की शाम को कुछ लोगों ने धावा बोल दिया।
जिला पंचायत सदस्य की पत्नी सरिता देवी का आरोप है कि उक्त उम्मीदवार का भाई अपने साथ करीब 40 लोगो को लेकर उनके घर पर चढ़ आया और उनके पति और जेठ के बारे में पूछने लगा। उसके बाद महिलाओं के साथ धक्का मुक्की की गई।
महिलाएं भागकर घर में घुस गई और छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी। तब ग्रामीण भी बचाव में दौड़े तो सभी हमलावर भाग गए। पीड़ित महिलाओं ने घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया है। इस घटना की तहरीर भी कोतवाली में दी गई है। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही हैं, उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें; लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, बेटे ने डॉक्टर पर लगाया गलत दवा देने का आरोप
