शाहजहांपुर: सुबह नदियों की सफाई, फिर कूड़े को उपयोगी बनाने का दिया संदेश
शाहजहांपुर, अमृत विचार। नगर निगम और ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव की ओर से तीन दिवसीय कूड़ाधन महोत्सव की शुभारंभ किया गया। पहले दिन सुबह खन्नौत नदी की सफाई के साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया, फिर दोपहर बाद करीब चार बजे डीएम उमेश प्रताप सिंह ने महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। महोत्सव में विभागों ने …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। नगर निगम और ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव की ओर से तीन दिवसीय कूड़ाधन महोत्सव की शुभारंभ किया गया। पहले दिन सुबह खन्नौत नदी की सफाई के साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया, फिर दोपहर बाद करीब चार बजे डीएम उमेश प्रताप सिंह ने महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। महोत्सव में विभागों ने स्टाल लगाकर अनुपयोगी वस्तुओं की उपयोग कर वस्तुओं को प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न गोष्ठियों के माध्यम से शहरवासी जागरूक हो रहे हैं।
महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद डीएम ने कहा कि यह महोत्सव वास्तव में एक नई सीख देने वाला है। इस्तेमाल के बाद काफी सामान हम फेंक देते हैं, लेकिन उनको भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है, जो इस महोत्सव में सीखने का अच्छा मौका है। डीएम ने शहर वासियों से अपील की है कि महोत्सव में अधिक से अधिक लोग पहुंचे और इसका लाभ उठाएं। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद डीएम, सीडीओ, नगर आयुक्त सहित अन्य अफसरों ने सभी स्टालों पर उपयोगी वस्तुओं के बारे में जानकारी ली। ग्रीन फ्यूचर के सदस्यों ने स्टाल में रखे सामान की उपयोगिता बताई। किसे कैसे तैयार किया गया, इसकी तकनीकी जानकारी दी।
महोत्सव में ग्रीन फ्यूचर कलक्टिव, मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी, पोष्टिक हेल्थ केयर, घरेलू हरित, कचरा निस्तारण संयत्र, सेल्फी प्लाइंट, पेटिंग, बुक बैंक, नेकी की दीवार, कार्बन कुटप्रिंट कैलकुलेटर, होम कंपोस्टिंग डिस्प्ले काउंटर, ग्रार्बेज टनल वॉक, टायर वाइल्ड लाइफ, सेल्फी प्वांइट, पेंट योर बैग एक्टीविटी, ग्रे वाटर मैनेजमेंट, सस्टेनेबल वेडिंग प्लान, ट्विनपिट टॉयलेट मॉडल आदि आकर्षण का केंद्र बना रहा। साथ ही ही कूड़ा प्रंबधन पर नाटक, रैंप-शो, प्रदर्शनी व बिक्री कूड़े के पुनरूपयोग से बनी वस्तुओं की खूब सराहना की गई।
उद्घाटन समारोह में एसपी एस.आनंद, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रष्मि भारती, अंगद गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश कुमार, जेलर राजेश राय, व्यापार मंडल की ओर से सचिन बाथम व सुरेंद्र सेठ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सैफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
