बरेली: निजी पंप से डीजल भरवा रहीं रोडवेज बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज के वर्कशॉप से डीजल लेने वाली रोडवेज की बसें अब निजी पेट्रोल पंप से डीजल भरवा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज के वर्कशाप में निजी पेट्रोल पंप से महंगा डीजल मिल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि 10 मार्च के बाद रोडवेज के किराए में …

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज के वर्कशॉप से डीजल लेने वाली रोडवेज की बसें अब निजी पेट्रोल पंप से डीजल भरवा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज के वर्कशाप में निजी पेट्रोल पंप से महंगा डीजल मिल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि 10 मार्च के बाद रोडवेज के किराए में भी इजाफा हो सकता है। बरेली रीजन की 600 से अधिक रोडवेज बसों में डीजल डालने के लिए रोडवेज के वर्कशाप में ही पंप लगे हुए हैं।

जिसमें करीब हर रोज 30 हजार लीटर डीजल की खपत होती थी। निजी पंपों के मुकाबले रोडवेज का तेल कंपनियों से सीधा करार था। जिसके चलते उन्हे डीजल सस्ता मिलता था लेकिन हाल में ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से तेल कंपनियों को ही नहीं बल्कि परिवहन निगम जैसे बड़े ट्रांसपोर्ट एजेंसियों जहां इकट्ठे लाखों लीटर तेल की सप्लाई हर रोज होती है। ऐसे संस्थानों को कामर्शियल मानते हुए तेल कंपनियों ने प्राइवेट पंपों की अपेक्षा अधिक महंगा डीजल देने के आदेश जारी कर दिए।

अभी तक रोडवेज के लिए पब्लिक की अपेक्षा 3 से 4 रुपये तक डीजल सस्ता मिलता था। अब 93 रुपये प्रति लीटर का भाव दिया जाने लगा है। जबकि निजी पंपों पर 86.66 रुपये प्रति लीटर डीजल मिल रहा है। फिर 6.34 रुपये महंगा डीजल लेकर बसों को चलाना घाटे का सौदा है। इसलिए अब सभी रीजन ने अपने-अपने आफिस को पत्र जारी कर निजी पेट्रोल पंपों से डीजल भरवाने के निर्देश दे दिए हैं।

संबंधित समाचार