बरेली: दुकान के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर स्थित बीके एन्क्लेव निवासी संदेश गौतम प्रेमनगर के नैनीताल रोड स्थित गुलाबराय इंटर कॉलेज के पास पान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की देर शाम करीब 5:30 बजे उनकी दुकान के बाहर खड़े होकर कुछ लोग शराब पीते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर स्थित बीके एन्क्लेव निवासी संदेश गौतम प्रेमनगर के नैनीताल रोड स्थित गुलाबराय इंटर कॉलेज के पास पान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की देर शाम करीब 5:30 बजे उनकी दुकान के बाहर खड़े होकर कुछ लोग शराब पीते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने व उनके भाई हर्ष गौतम ने इसका विरोध किया तो युवकों ने बदतमीजी करते हुए पड़ोस में स्थित पंचर की दुकान से हथौड़ा उठाकर दुकान में मार दिया।

साथ ही संदेश व उनके भाई हर्ष के साथ मारपीट करते हुए कांच की बोतल से हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दुकान में रखे 9 हजार रुपये निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया कि जब वह मामले की लिखित शिकायत लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी तहरीर ही बदलवा दी। दूसरी तहरीर लिखवाने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल के लिए भेज दिया। हालांकि देर रात तक मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

संबंधित समाचार