आज का राशिफल। 07 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। व्यवसाय में आपको धन लाभ हो सकता है। जॉब में आपको धन लाभ हो सकता है। कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। समाज में आपकी छवि में सुधार होगा। व्यापार में नये लोगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। वृष दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर तनाव हो सकता …

मेष

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। व्यवसाय में आपको धन लाभ हो सकता है। जॉब में आपको धन लाभ हो सकता है। कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। समाज में आपकी छवि में सुधार होगा। व्यापार में नये लोगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।

वृष

दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर तनाव हो सकता है। खानपान में संयम रखना आवश्यक है। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में त्रुटि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स पर आपको निर्भर रहना पड़ेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े चिन्तित होंगे।

मिथुन

लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। आपके अच्छे गुणों की लोग प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। व्यापार में चतुराई से महत्वपूर्ण डील अपने पक्ष में कर सकते हैं। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

कर्क

पुराने नुकसान की भरपाई करने के अवसर मिलेंगे। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। सन्तान सुख का आनन्द लेंगे। विपरीत लिंग के लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

सिंह

परोपकार में आपका धन खर्च होगा। आर्थिक परेशानियों का निवारण होगा। महिलाओं को आज स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। बॉस आपसे सवाल-जवाब कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। मनपसन्द भोजन का आनन्द लेंगे।

कन्या

सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिये। आज कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी कारणों से परेशानियाँ हो सकती हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। प्रेमी जन से ज्यादा अपेक्षा न रखें। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने से बचें।

तुला

नये बिजनेस प्रपोज़ल मिलने की सम्भावना बन रही है। जमीन के क्रय-विक्रय से बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके जीवनस्तर में वृद्धि होगी। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिये हितकर होगा।

वृश्चिक

अपनी दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। घरवालों की जरूरतों का ध्यान रखें। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। दूसरों की भावनाओं का तिरस्कार न करें। रुके हुये कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

धनु

वैवाहिक कार्यक्रमों में आप सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। नये मैत्री सम्बन्ध बन सकते हैं। आपकी दिनचर्या आज काफी व्यस्त रहेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। व्यवसाय में नये उपकरणों का प्रयोग कर सकते हैं।

मकर

सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। व्यवसाय में बड़े क्लाइंट्स जुड़ सकते हैं। होटल व्यवसायियों की आय में वृद्धि होगी। पैतृक सम्पत्ति से बड़ा धन लाभ हो सकता है। खानपान में संयम रखें। आलस्य के कारण आप अच्छे अवसरों को चूक सकते हैं।

कुंभ

बच्चे अपने माता-पिता का काफी ध्यान रखेंगे। व्यापार में पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के बिजनेस में तेजी रहेगी।

मीन

आज आपकी लोग काफी प्रशंसा करेंगे। अपनी गलतियों को बार-बार दोहराने से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। फाइनेंस सम्बन्धी मामलों के लिये दिन शानदार है।