विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों से हटीं मैरीकॉम, कॉमनवेल्थ गेम्स पर फोकस
नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम ने युवाओं को मौका देने के लिए आगामी विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के ट्रायल में नहीं उतरने का फैसला किया है। मैरी ने युवा नुक्केबाजों को मौका देने और राष्ट्रमंडल खेलों की अपनी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह फैसला किया है। …
नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम ने युवाओं को मौका देने के लिए आगामी विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के ट्रायल में नहीं उतरने का फैसला किया है। मैरी ने युवा नुक्केबाजों को मौका देने और राष्ट्रमंडल खेलों की अपनी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह फैसला किया है।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को भेजे अपने एक संदेश में मैरी ने कहा,’मैं युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका देने के लिए हट रही हूं। मैं केवल राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयारियों पर अपना ध्यान केंद्रित करूंगी। ‘
?? @MangteC will skip World championships and Asian games to give opportunities to the young pugilists and focus on preparations for #CommonWealthGames 2022. #PunchMeinHaiDum #boxing pic.twitter.com/EbXa9bEb2i
— Boxing Federation (@BFI_official) March 6, 2022
बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने एक बयान में कहा, “मैरीकॉम पिछले दो दशक से भारतीय मुक्केबाजी की सिरमौर रही हैं और उन्होंने दुनिया भर में अनगिनत मुक्केबाजों और खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। हम उनके फैसले का पूरा सम्मान करते हैं और अन्य मुक्केबाजों को मौका देना उनके चैम्पियन व्यक्तित्व का ही प्रमाण है। आपको बता दें कि आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप तुर्की के इस्तांबुल में छह से 21 मई तक खेली जाएगी। 2022 राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से और 2022 एशियाई खेल 10 सितंबर से शुरू होंगे।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 का शेड्यूल जारी, 26 मार्च को मुंबई में चेन्नई-कोलकाता के बीच खेला जाएगा पहला मैच, देखें लिस्ट
