बाराबंकी: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी। मसौली थाने की पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मांस को ढोने में प्रयोग की जा रही स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के …
बाराबंकी। मसौली थाने की पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मांस को ढोने में प्रयोग की जा रही स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मसौली पुलिस टीम ने अभियुक्त शब्बीर पुत्र सुबराती निवासी कसाई मोहल्ला कस्बा और थाना मसौली को मसौली चौराहे से गिरफ्तार किया। वह लखनऊ सदर बाजार से प्रतिबंधित मांस खरीद कर लाता था और बाराबंकी जिले में विभिन्न स्थानों पर बिक्री किया करता था।
सुबराती पर पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वह आसपास के किसानों से भी जानवर खरीद कर उनका बंद कर मांस बेचा करता था।
पढ़ें-मुरादाबाद: अबकी बार ‘इको फ्रेंडली होलिका दहन’, गाय के गोबर से बनी लकड़ियों का होगा इस्तेमाल
