सीतापुर: ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालिका को कुचला, मौत
सेवता/सीतापुर। थाना थानगांव में रविवार को एक आठ वर्षीय बालिका अपने ननिहाल में घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक ईटों से भरे ट्रैक्टर-टॉली ने बालिका को कूचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही बालिका की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि …
सेवता/सीतापुर। थाना थानगांव में रविवार को एक आठ वर्षीय बालिका अपने ननिहाल में घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक ईटों से भरे ट्रैक्टर-टॉली ने बालिका को कूचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही बालिका की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राॅली सहित चालक को पकड़ लिया गया। तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
थाना थानगांव क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी जानकी देवी आठ वर्षीय पुत्री राम निवास थाना थानगांव क्षेत्र के गंगापुरवा गांव में एक सप्ताह पूर्व अपने ननिहाल सिपाही लाल चौहान के घर आयी हुई थी। वहीं बालिका अपने नाना के घर दरवाजे पर खेल रही थी। तभी ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बालिका को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
वहीं जानकी की मौत की सूचना परिजनों को हुई, तो परिवार में कोहराम मच गया। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी शहरयार अपने ट्राली में ईंट भरकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। थाना थानगांव प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पाेस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चालक को पकड़ लिया गया है। मृतका के परिजनों के तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के ख़िलाफ़ उचित कार्यवाही की जायेगी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग जख्मी
रेउसा-तंबौर मार्ग स्थित कठूरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी रेउसा पहुंचाया गया। जहां उनका प्रथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना थानगांव क्षेत्र के फरदहा पुरवा के मजरा सरैयां छतौना गांव निवासी गोलऊ 20 पुत्र राम सेवक व रिंकू 30 पुत्र राम बिहारी मोटर साइकिल पर सवार होकर तंबौर से घर जा रहे थे। तभी रेउसा तंबौर मार्ग पर कठूरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक जख्मी
रेउसा निवासी आठ वर्षीय शिशुपाल पुत्र अरुण कुमार घर के बाहर सायकिल से खेल रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वहं गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को परिजनों द्वारा सीएचसी रेउसा ले जाया गया। जहां बालक का चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। बालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: दो स्थानों से चोरों ने उड़ाया ढाई लाख का माल, जांच में जुटी पुलिस
