जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में सोमवार को बर्फबारी हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में रहने वालों को बारिश का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकप्रिय स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग समेत ऊंचाई वाले कई स्थानों पर हल्के से मध्यम हिमपात हुआ। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर गुरेज और जोजिला दर्रे …
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में सोमवार को बर्फबारी हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में रहने वालों को बारिश का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकप्रिय स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग समेत ऊंचाई वाले कई स्थानों पर हल्के से मध्यम हिमपात हुआ।
श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर गुरेज और जोजिला दर्रे में भी ताजा बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि ताजा समाचार मिलने तक घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही थी। मौसम विभाग ने सोमवार शाम तक कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश और हिमपात होने का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि 13 मार्च तक उंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है।
ये भी पढ़े-
