गोरखपुर: यूक्रेन से वतन लौटे छात्र-छात्राओं के घर जाकर महापौर ने की परिजनों से मुलाकात
गोरखपुर। महापौर सीताराम जायसवाल उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा और स्थानीय पार्षदो के साथ युक्रेन से वापस लौटे एमबीबीएस छात्र छात्राओं के घर जाकर उनके परिवारजनों से कुशल क्षेम पूछा एवं यूक्रेन में शिक्षा से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। महापौर ने आज बसन्तपुर सराय के पीछे रहने वाले एमबीबीएस छात्र अल्तमस पुत्र अशफाक हुसैन धर्मशाला …
गोरखपुर। महापौर सीताराम जायसवाल उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा और स्थानीय पार्षदो के साथ युक्रेन से वापस लौटे एमबीबीएस छात्र छात्राओं के घर जाकर उनके परिवारजनों से कुशल क्षेम पूछा एवं यूक्रेन में शिक्षा से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। महापौर ने आज बसन्तपुर सराय के पीछे रहने वाले एमबीबीएस छात्र अल्तमस पुत्र अशफाक हुसैन धर्मशाला बाजार स्थित त्रिवेणी आपर्टमेन्ट में, प्रशान्त राजन सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह के माता साधना सिंह, रसूलपुर निवासी अनुज कुमार शर्मा पुत्र रामआशीष प्रसाद, शक्तिनगर निवासी पवन कुमार यादव पुत्र रामायण यादव एवं गुलाली वाटिका घोषीपुरवा निवासी कु. आस्था पुत्री रामकुमार सिंह के घर पहुॅचकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए।

बातचीत के दौरान अल्तमस ने महापौर को बताया कि युद्ध के प्रारम्भ होने के बाद ही वहां भय का वातावरण होने से छात्रों का पलायन शुरू हो गया था। ऐसी स्थिति में वहां रहना असहज था हम लोग हवाई यात्रा से घर आ गये। प्रशान्त राजन सिंह की माता साधना सिंह ने बताया कि आज भारतीय दूतावास के पहल पर प्रशान्त अपरान्ह 2 बजे युक्रेन से चलकर हवाई यात्रा द्वारा दिल्ली सकुशल पहुॅच रहे हैं हम सभी चिन्तित थे परन्तु भारत सरकार के त्वरित सहयोग से आज मेरा पुत्र अपने वतन लौट आयेगा।
कु. आस्था चुनाव वाले दिन युक्रेन से भारत सरकार के मदद से दिल्ली तक हवाई यात्रा द्वारा तत्पश्चात दिल्ली से अपने घर तक भारत सरकार के वाहन से अपने घर तक निःशुल्क पहुॅची। आस्था बेहद खुश थी कि तीन को अपने घर वापस आयी और तीन को ही गोरखपुर मतदान हो रहा था और मतदान में भी भाग लिया।

आस्था अपने माता-पिता की एकलौती संतान है।छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों द्वारा इस विषम परिस्थितियों में सरकार के द्वारा त्वरित सहयोग मिलने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता जाहिर की। उक्त अवसर पर महापौर के साथ उप सभापति ऋषिमोहन वर्मा आलोक सिंह विशेन बब्लू प्रसाद गुप्ता छठी लाल मीरा यादव पूर्व पार्षद मन्तालाल यादव पूर्व पार्षद पवन त्रिपाठी महापौर के पीए मु. आरिफ सिद्दीक़ी मन्टू यादव उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश
