बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली अन्तर्गत अलियाबाद से दरियाबाद संपर्क मार्ग सोमवार की सुबह सड़क किनारे बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया है। सोमवार की सुबह दरियाबाद अलियाबाद मार्ग पर रशूलपुर के पास सड़क किनारे …

बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली अन्तर्गत अलियाबाद से दरियाबाद संपर्क मार्ग सोमवार की सुबह सड़क किनारे बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया है।

सोमवार की सुबह दरियाबाद अलियाबाद मार्ग पर रशूलपुर के पास सड़क किनारे एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस चौकी अलियाबाद की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

मृतक की पहचान गुरुदयाल पुत्र परशुराम रावत (60 साल) निवासी बबुआपुर अलियाबाद के रूप में हुई।परिजनों ने बताया कि मृतक कल रामसनेहीघाट के शोभापुर अपने साढ़ू के घर गया था जहां से रविवार शाम करीब 5 बजे वापस घर के लिए निकले थे।लेकिन सुबह उनका शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें- बरेली: शारीरिक संबंध के बाद शादी से किया इनकार तो पीड़िता बैठी धरने पर, बोली- या शादी कराओ या फिर मौत की अनुमति दो

संबंधित समाचार