IND Vs SL : बेंगलुरु टेस्ट के लिए टीम इंडिया में बदलाव, अक्षर पटेल की एंट्री, यह खिलाड़ी हुआ बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने बड़ा बदलाव किया गया है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। वहीं कुलदीप यादव को बिना मैच खिलाए टीम से बाहर कर दिया गया है। दूसरा टेस्ट मैच 12 मार्च से बेंगलुरु में खेला …

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने बड़ा बदलाव किया गया है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। वहीं कुलदीप यादव को बिना मैच खिलाए टीम से बाहर कर दिया गया है। दूसरा टेस्ट मैच 12 मार्च से बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये मैच डे-नाइट टेस्ट होगा। मोहाली टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। बता दें कि अक्षर पटेल चोट की वजह से टीम से बाहर थे, अब वह फिट होकर वापसी कर रहे हैं।

अक्षर पटेल ने अपना आखिरी मैच दिसंबर, 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेला था। इसके बाद वह साउथ अफ्रीका दौरे से पहले ही चोटिल हो गए थे। अब क्योंकि अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है, तब कुलदीप यादव को स्क्वॉड से रिलीज़ किया गया है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि टीम को तीन बाएं हाथ के स्पिनर की जरूरत नहीं है। रवींद्र जडेजा भी टीम का हिस्सा हैं। उनके अलावा सौरभ कुमार और अक्षर पटेल भी हैं। वहीं, आर अश्विन और जयंत यादव भी टीम में शामिल हैं।

अक्षर पटेल का टेस्ट रिकॉर्ड-
कुल मैच- 5
पारी- 10
विकेट- 36
औसत- 11.86

टीम के चयन के समय फिट नहीं थे पटेल
22 फरवरी को बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था। तब बोर्ड ने कहा था कि अक्षर अभी रिहैब में हैं और पहले टेस्ट में चयन के लिए वे उपलब्ध नहीं होंगे। दूसरे टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उनकी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें : शेन वॉर्न ले रहे थे तरल डाइट, छुट्टियों पर जाने से पहले ही थी छाती में दर्द की शिकायत, मैनेजर ने किया खुलासा

संबंधित समाचार