अयोध्या: पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर को बैंक से लोन दिलाने की कार्रवाई हुई तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पीएम स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर को जोड़ने और उनको बैंक से लोन दिलाने की दिशा में कार्रवाई तेज हो गई है। पीओ डूडा यामिनी रंजन ने निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश अपने मातहतों को दिया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नगर निगम और बैंकों के साथ लगातार …

अयोध्या। पीएम स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर को जोड़ने और उनको बैंक से लोन दिलाने की दिशा में कार्रवाई तेज हो गई है। पीओ डूडा यामिनी रंजन ने निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश अपने मातहतों को दिया है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नगर निगम और बैंकों के साथ लगातार समन्वय करके निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष स्ट्रीट वेंडर को ढूंढ कर उनका फॉर्म भरवाने और पंजीकरण कराने को कहा जा रहा है, जिससे कि समय से लोन दिलाया जा सके। नगर निगम क्षेत्र में 5 हजार 5 सौ 28 का लक्ष्य था।

योजना के तहत 5 हजार 2 सौ 76 लोगों ने आवेदन किया था। जिसके सापेक्ष 4 हजार 5 सौ 67 लाभार्थियों का ऋण स्वीकृति किया गया। अब तक 4 हजार 20 लाभार्थियों को इस योजना के तहत ऋण प्रदान किया गया। लाभार्थियों को 12 माह के अंदर ऋण अदायगी पर डूडा 7 प्रतिशत ब्याज देगा।

10 हजार रुपये के ऋण पर 11 प्रतिशत के हिसाब से 11 हजार रुपये ब्याज पर लगभग 8 सौ की छूट प्रदान की जाएगी। माह में 200 ट्रांजेक्शन ऑनलाइन करने पर 100 रुपये के हिसाब से 1200 रुपये सालाना लाभ प्राप्त होगा।

एक माह में किसी भी मूल्य का 50 डिजिटल लेनदेन करने पर प्रति लेनदेन 1 रुपये कैश बैक मिलेगा। अगले 50 लेनदेन पर 50 पैसा कैश बैक व उसके बाद सभी लेनदेन पर 25 पैसे का कैश बैक लाभार्थियों को मिलता रहेगा।

पढ़ें- UP Election 2022 LIVE: सातवें चरण का मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक वाराणसी में हुई 43.76% वोटिंग

संबंधित समाचार