मथुरा: ट्रक ने ट्रैक्टर सवार को मारी टक्कर, मौत
मथुरा। मथुरा के कोसीकलां थानाक्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर रेलवे पुलिस के समीप एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया …
मथुरा। मथुरा के कोसीकलां थानाक्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर रेलवे पुलिस के समीप एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं मृतक युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि कोसीकलां क्षेत्र के हाइवे पर रेलवे पुल के पास एक ट्रैक्टर जा रहा था तभी उसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रैक्टर से चालक कलुआ नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022 LIVE: सातवें चरण का मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक वाराणसी में हुई 43.76% वोटिंग
