अयोध्या: पुलिस ने दो बाइक के साथ मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। तारुन पुलिस ने दो बाइक के साथ मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। आरोपियों से 6 मोबाइल भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि थाने में मोबाइल लूट का केस बीते दिनों पंजीकृत हुआ था। इस …

अयोध्या। तारुन पुलिस ने दो बाइक के साथ मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। आरोपियों से 6 मोबाइल भी बरामद किया है।

थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि थाने में मोबाइल लूट का केस बीते दिनों पंजीकृत हुआ था। इस मामले में पुलिस मोबाइल लूटने वाले लुटेरों तक पहुंचने तक प्रयासरत थी। जयसिंहमउ के एक कॉलेज के पास मोबाइल लुटेरे शुभम यादव निवासी अतरिया फखरपुर व राजमणि गुप्ता निवासी मोहम्मदपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से 6 मोबाइल व दो बाइक व फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किया है।

पढ़ें- बरेली: जब भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा तो लोगों में जगी न्याय की उम्मीद, खुलने लगे भ्रष्टाचार के और कारनामे

संबंधित समाचार