बहराइच: गन्ना तौल न होने से किसानों ने किया प्रदर्शन, हर दिन होता है एक से डेढ़ क्विंटल गन्ने का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के गोपिया बैराज पर बने गन्ना सेंटर पर किसानों का गन्ना तौल नहीं होता है। इससे नाराज किसानों ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मोतीपुर तहसील के गोपिया में गन्ना तौल कांटा स्थापित है। यहां पर गन्ना तौल न होने के कारण किसान काफी नाराज है। किसानों का आरोप …

बहराइच। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के गोपिया बैराज पर बने गन्ना सेंटर पर किसानों का गन्ना तौल नहीं होता है। इससे नाराज किसानों ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

मोतीपुर तहसील के गोपिया में गन्ना तौल कांटा स्थापित है। यहां पर गन्ना तौल न होने के कारण किसान काफी नाराज है। किसानों का आरोप है कि ठेकेदार अंकित तिवारी इस सेंटर पर तौल नहीं करवा रहे हैं, जिससे किसानों को प्रतिदिन एक से डेढ़ कुंटल गन्ना सूखने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही कुछ किसानों की ट्रालियां भाड़े पर लाई गई है, वह खड़ी है।

जिनकी तौल नहीं हो रही है, जिससे किसान काफी परेशान है। किसानों का आरोप है अगर दबाव बनाया जाता है तो कुछ किसानों की ट्राली इस सेंटर से काफी दूरी पर स्थित कुड़वा सेंटर पर गन्ना तौल ठेकेदार का द्वारा कर ली जाती है। जिसमें किसानों को लगभग ₹1000 का नुकसान होता है।

ऐसा किसानों का कहना है किसानों का कहना है अगर गन्ना का तौल यह नहीं होना था, तो सेंटर क्यों बनाया गया किसानों ने जानकारी दी। इस संबंध में अधिकारियों से भी जानकारी दी गई है, लेकिन फिर भी तौल नहीं हो पा रही है। इससे नाराज किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। शिकायत करने वाले किसानों मे राजेश संगवा, हकीम अली, लाल मोहर वर्मा, अब्दुल समद, अतुल यादव, किशोरी लाल वर्मा, जाबिर अली, राहुल यादव, सुभाष जयसवाल आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-रायबरेली: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार