रायबरेली: 15 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सोमवार को सरेनी पुलिस ने एक गांव में छापा मारकर एक युवक के पास से 15 लीटर अवैध शराब, यूरिया व फिटकरी बरामद किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सरेनी कोतवाल इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गुलाल खेड़ा मजरे …

रायबरेली। सोमवार को सरेनी पुलिस ने एक गांव में छापा मारकर एक युवक के पास से 15 लीटर अवैध शराब, यूरिया व फिटकरी बरामद किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

सरेनी कोतवाल इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गुलाल खेड़ा मजरे तेजगांव का राजेश उर्फ सनी पुत्र शीतल दीन घर में अवैध शराब बेच रहा है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक इसरार हुसैन, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह, महिला कांस्टेबल शिखा तिवारी की टीम ने उसके घर में छापा मारा।

जहां पर 15 लीटर अवैध शराब, 500 ग्राम फिटकरी, 500 ग्राम यूरिया बरामद किया गया। फिटकरी और यूरिया से देशी शराब का निर्माण किया जा रहा था। जिसके कारण यह शराब काफी जहरीली हो जाती है। पुलिस ने मामले में राजेश को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला पंजीकृत करके जेल भेजा है।

यह भी पढ़ें: बरेली: 10 मार्च होगी मतों की गणना, जीआईसी में हुई कर्मचारियों की ट्रेनिंग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म