अमरोहा : तालाब की भूमि पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। गांव के तालाब पर दबंगों द्वारा पट्टे कराने से नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए तालाब की भूमि कब्जा मुक्त कराने की बात कही। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में सोमवार को …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। गांव के तालाब पर दबंगों द्वारा पट्टे कराने से नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए तालाब की भूमि कब्जा मुक्त कराने की बात कही।

हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में सोमवार को ग्रामीण भारी संख्या में एकत्रित होकर गांव के नजदीक मुख्य मार्ग किनारे बने तालाब पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर लेखपाल द्वारा तालाब की भूमि का घूंस लेकर पट्टा करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि यह तालाब करीब 60-70 वर्ष पुराना तालाब है।

जिसमें लेखपाल ने दबंगों से मिलीभगत करके पट्टा कर भू माफिया को बेच दिया है, जबकि तालाब में पुराने कुएं एवं रपटे बने हुए हैं। तालाब के सारे सबूत उसी के अंदर मौजूद हैं। पूर्व प्रधान पति ओंमकार सिंह ने बताया कि इस तालाब में पूरे गांव का गंदा पानी आता है। तालाब पर चल रहा मुकदमा भी विचाराधीन है। तालाब पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कुछ भी करना पड़े, लेकिन किसी भी कीमत पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे। अवैध कब्जा करने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसके चलते ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान टेकचंद राणा, कलुआ सिंह, डोरी सिंह, बालमुकुंद, अनिल विश्वकर्मा, धर्मपाल विश्वकर्मा, रमेश प्रजापति, कमलसिंह, रंजीत, जितेंद्र, कविंद्र, हितेश, गुड्डू, दिनेश, जगपाल व जगत सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- बरेली: हाइवे पर रोडवेज बस ने बच्ची को रौंदा, सिर फटा, मौके पर मौत

संबंधित समाचार