बरेली: घर में मौजूद मिला अनाथालय से भागा किशोर
बरेली,अमृत विचार। सात दिन पहले अनाथालय में रह रहा एक किशोर अचानक लापता हो गया। पुलिस के छानबीन करने पर पता चला कि किशोर अनाथालय से भागने के बाद अपने घर जा पहुंचा। कोतलावी क्षेत्र में स्थित आर्य समाज अनाथालय में रह रहा 16 वर्षीय राहुल 1 मार्च 2022 को अचानक लापता हो गया था। …
बरेली,अमृत विचार। सात दिन पहले अनाथालय में रह रहा एक किशोर अचानक लापता हो गया। पुलिस के छानबीन करने पर पता चला कि किशोर अनाथालय से भागने के बाद अपने घर जा पहुंचा।
कोतलावी क्षेत्र में स्थित आर्य समाज अनाथालय में रह रहा 16 वर्षीय राहुल 1 मार्च 2022 को अचानक लापता हो गया था। तलाश करने पर राहुल का कुछ पता नहीं चला तो अनाथालय प्रबंधक दीपक की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए डाटा खंगालने के बाद किशोर के परिजनों से संपर्क किया। तब पता चला कि किशोर अनाथालय से भागने के बाद अपने घर जा पहुंच।
पुलिस के मुताबिक करीब चार साल पहले किशोर नाराज होकर घर से निकल गया था। पुलिस को वह दिल्ली में घूमता हुआ मिला था। तब उसने खुद को बरेली स्टेशन का रहने वाला बताया था। इससे बाल कल्याण समिति ने उसे 8 अगस्त 2018 को आर्य समाज अनाथालय को सौंप दिया गया था।
कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि अनाथालय के कुछ लोगों को किसी तरह किशोर का आधार कार्ड मिल गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। वह अनाथालय से भागने के बाद सीधा अपने घर जा पहुंच।
घर से भागकर दो बार पहुंचाा था दिल्ली
पिता महेंद्रपाल ने बताया कि वह किच्छा के एक निजी स्कूल की वैन चलाते हैं। उन्होंने बताया कि राहुल इससे पहले दो बार घर से भाग चुका है। पहली बार भागने पर वह गुणगांव में मिला था।
ये भी पढ़ें-
बरेली: नवाबगंज में सपा करेगी वापसी या भाजपा का कब्जा रहेगा बरकरार
