सीतापुर: यूक्रेन में फंसे शादाब आलम लौटे वतन, भारत सरकार की जमकर की तारीफ
सीतापुर। तहसील बिसवां के ग्राम चंदनपुर निवासी शादाब आलम पुत्र दयान अख्तर मेडिकल की शिक्षा के लिए वर्ष 2021 में यूक्रेन गया था। जहां पर कीव यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। मेडिकल शिक्षा के लिए भारत से यूक्रेन काफी संख्या में छात्र जाते हैं। जब से रूस और यूक्रेन …
सीतापुर। तहसील बिसवां के ग्राम चंदनपुर निवासी शादाब आलम पुत्र दयान अख्तर मेडिकल की शिक्षा के लिए वर्ष 2021 में यूक्रेन गया था। जहां पर कीव यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। मेडिकल शिक्षा के लिए भारत से यूक्रेन काफी संख्या में छात्र जाते हैं।
जब से रूस और यूक्रेन की जंग छिड़ गई है, तभी से उसके परिवार वाले अपने बेटे की सलामती के लिए बराबर दुआएं कर रहे थे। रविवार को शादाब सकुशल अपने घर पर आ गया। उसका कहना है कि वह सकुशल अपने वतन पहुंच गए हैं। मुझे घर तक पहुंचाने का कार्य भारत सरकार ने किया है।
हम लोग भारत सरकार के आभारी हैं। उसके वापस आने पर लोगों का उससे मिलने का सिलसिला बराबर चल रहा है। तहसीलदार बिसवां अविचल प्रताप सिंह ने भी उससे मुलाकात की और कुशलता की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: काशीपुर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दुकानदार पर प्रताड़ित करने का आरोप
