बरेली: स्वच्छता प्रहरी बन जागरुकता की जगा रहीं अलख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महिला मंगल दल के सदस्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। शासन के निर्देश के बाद युवा कल्याण विभाग ने युवक व महिला मंगल दलों का गठन किया है। इसमें जुड़ी छात्राएं स्वच्छता, रक्तदान व सामाजिक कार्य के प्रति जागरूक कर रही हैं। इस दल में करीब 20 छात्राएं जुड़ी …

बरेली,अमृत विचार। महिला मंगल दल के सदस्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। शासन के निर्देश के बाद युवा कल्याण विभाग ने युवक व महिला मंगल दलों का गठन किया है। इसमें जुड़ी छात्राएं स्वच्छता, रक्तदान व सामाजिक कार्य के प्रति जागरूक कर रही हैं। इस दल में करीब 20 छात्राएं जुड़ी हैं।

महिला मंगल दल की सदस्य प्रेमलता तोमर ने बताया कि वह इस दल से करीब 8 साल से जुड़ी हैं। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह एवं बालिका अशिक्षा के बारे में शिविर लगाकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने का काम किया है। इसके अलावा महिला आत्मसुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने का काम किया है। उनके बेहतर कार्य के लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2020-21 में विवेकानंद यूथ अवार्ड से पुरस्कृत भी किया गया है।

प्रेमलता द्वारा कराए गए सामाजिक कार्य 
– विद्यालय, गांव व सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण, कोरोना काल में मास्क वितरण, ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया और परिवार नियोजन, दहेज प्रथा, यौन उत्पीड़न के बारे में गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: घर में मौजूद मिला अनाथालय से भागा किशोर

 

संबंधित समाचार