प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेसी महिलाएं कल करेंगी मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि आठ मार्च को दिन में 12 बजे यह मार्च 1090 …

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि आठ मार्च को दिन में 12 बजे यह मार्च 1090 चौराहे से शुरू होकर वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा, सिकंदरबाग पर खत्म होगा।

मार्च में ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 159 महिला उम्मीदवार भी शामिल होंगी। इसके अलावा पूरे देश में कांग्रेस की निर्वाचित, महिला जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं बल्कि देश-प्रदेश में महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त और सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है। इसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं और उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि पार्टी कुल उम्मीदवारों से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।

पार्टी ने वह वादा पूरा किया और इस विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से 159 महिला उम्मीदवारों को पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया। उन्होंने बताया कि यह महिला मार्च एकजुटता का संदेश देने और राजनीति को अधिक समावेशी बनाने के साथ-साथ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का भी प्रतीक है।

नारी शक्ति के राजनीतिक पुनरोत्थान को अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है और उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इस मार्च में डॉक्टर्स, सेविकाओं, शिक्षिकाओं के साथ खेल और सिने जगत से जुड़ी महिलाओं के अलावा कांग्रेस पार्टी की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें:-बदायूं: प्रधान को फंसाने को एचएस ने की थी तीसरी हत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता