गोरखपुर: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान बाजार में सड़क पार कर रहे युवक को सोमवार की दोपहर 12 बजे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ​ले लिया है। पुलिस गैर इरादतन हत्या का केस …

गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान बाजार में सड़क पार कर रहे युवक को सोमवार की दोपहर 12 बजे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ​ले लिया है। पुलिस गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार गगहा थाना क्षेत्र के कोठा गांव के टिकुली बनारस टोला निवासी 19 वर्षीय प्रदुम्न पुत्र जगत मौर्या प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत मेडिकल के लिए दिए जाने वाले ट्रेनिंग का प्रशिक्षु था। वह गांव पर ही रहकर पिता के साथ किसानी में भी सहयोग करता था।

सोमवार की दोपहर वह राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पार कर कौड़ीराम जा रहा था। इस दौरान गोरखपुर  की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक कुछ दूर पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।इस दौरान एक ग्रामीण ने ट्रक छोड़कर भागते हुए चालक की फोटो खींच ली लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए और वह फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उधर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक गगहा जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: मनबढ़ों ने किया वनकर्मियों पर हमला, वनरक्षकों ने छह व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कराया केस

संबंधित समाचार