बरेली: भोजीपुरा-लाल कुआं सेक्शन में ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त भोजीपुरा-लालकुआं रेल खंड पर निरीक्षण करेंगे। इस रेलखंड पर नव विद्युतिकरण का काम पूरा हो चुका है। जिसका पूर्वोत्तर परिमंडल के सीआरएस मोहम्मद लतीफ खां द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। सप्ताह भर पहले उनके निरीक्षण का कार्यक्रम रद हो गया था। मगर अब सीआरएस से हरी झंडी मिलने के …

बरेली,अमृत विचार। मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त भोजीपुरा-लालकुआं रेल खंड पर निरीक्षण करेंगे। इस रेलखंड पर नव विद्युतिकरण का काम पूरा हो चुका है। जिसका पूर्वोत्तर परिमंडल के सीआरएस मोहम्मद लतीफ खां द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। सप्ताह भर पहले उनके निरीक्षण का कार्यक्रम रद हो गया था।

मगर अब सीआरएस से हरी झंडी मिलने के बाद लालकुआं का सफर यात्रियों के लिए और भी आसान हो जाएगा। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक भोजीपुरा-लालकुआं रेल खण्ड (65 किमी) का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने पर रेल संरक्षा आयुक्त के मोहम्मद लतीफ खान डीआरएम आशुतोष पंत के साथ नव विद्युतिकरण का निरीक्षण 10ः15 पर भोजीपुरा से करेंगे।

इसके साथ ही लालकुआं से भोजीपुरा रेल खंड का शाम पांच बजे गति परिक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान डीआरएम आशुतोष पंत ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा रेल खंड के निरीक्षण व स्पीड ट्रायल के दौरान रेल पथ पर न तो स्वंय जाएं और अपने जानवरों को भी दूर रखें।

उन्होंने कहा कि इस रेल खंड के ओवरहेड में हाई वोल्टेज 50 हाटर्ज का करंट दौड़ेगा। इस रेल खंड के इलेक्ट्रिक हो जाने से जहां ट्रेनों की रफ्तार बड़ेगी तो वहीं इससे सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों को पहुंचेगा। काफी संख्या में कपड़े और इलेक्ट्रिक सामान के व्यापारी लालकुआं से बरेली आते हैं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: समाज में एकरूपता लाने की जरूरत

संबंधित समाचार