बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया से रहें सावधान: डॉ. केपी त्रिपाठी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल के निर्देशन में एसीएमओ व नोडल अधिकारी वेक्टर वॉर्न डा. केपी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन छावनी में फेमिली हेल्थ इण्डिया ‘एम्बेड‘ के सहयोग से डेंगू एवं मलेरिया को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल …

लखनऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल के निर्देशन में एसीएमओ व नोडल अधिकारी वेक्टर वॉर्न डा. केपी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन छावनी में फेमिली हेल्थ इण्डिया ‘एम्बेड‘ के सहयोग से डेंगू एवं मलेरिया को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. के.पी.त्रिपाठी ने कहाकि जलभराव, नमी और गन्दगी में मच्छर पनपते हैं। बदलते मौसम मच्छरजनित परिस्थितियां उत्पन्न करने में अहम् भूमिका निभातें है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घरों व आसपास मच्छरजनित परिस्थतियाँ उत्पन्न न होने पायें।

क्षेत्रीय पार्षद रूपाली गुप्ता ने बताया कि यदि सभी लोग प्रति सात दिवस में जमा हुए पानी को साफ करें एवं डेंगू मलेरिया का लार्वा नहीं पनपनें दें तो इन बीमारियो से स्वयं को संक्रमित होने से बचाव किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से एम्बेड परियोजना आमजन के व्यवहार को परिवर्तन करने जैसे सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने, घरों के आस-पास पानी न जमा होने देने, पूरी बांह के कपड़े पहनने और बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाने के लिए सजग कर रही है।

विद्यालय के एमडी एच. एन. जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर और अपने घर के आसपास सफाई रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विद्यालय के एम.डी. एच.एन. जायसवाल, प्रधानाचार्य रश्मि शुक्ला, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशांत वर्मा, एम्बेड के समन्वयक धर्मेंन्द्र त्रिपाठी, प्रोजेक्ट एसोसिएट हर्ष यादव, बी.सी.सी.एफ. शशि मिश्रा, पूजा कुमारी, आंचल यादव, अभिषेंक सिंह, अनूप पाण्डे, पुलकित त्रिपाठी, अनुराधा चौहान, कविता सिंह, जया पाण्डे, आरती, कोमल सिंह, पुष्पा सिंह सहित टीचर्स व स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें; लखनऊ: रंगों के त्योहार पर दिल्ली व बिहार के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

संबंधित समाचार