बरेली: मास्टर ट्रेनरों ने सुपरवाइजरों को दी स्वच्छ भारत मिशन की ट्रेनिंग
बरेली,अमृत विचार। सूखा और गीला कूड़े की जानकारी जनता को समझानी होगी। इनकी पहचान कैसे करें। यह बताना होगा। लोगों से बात करते समय यह भी बताना होगा कि गीला और सूखा कूड़ा अलग कैसे करें। तभी स्वच्छ भारत मिशन की सार्थकता सिद्ध होगी। यह बात अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने कही। वे …
बरेली,अमृत विचार। सूखा और गीला कूड़े की जानकारी जनता को समझानी होगी। इनकी पहचान कैसे करें। यह बताना होगा। लोगों से बात करते समय यह भी बताना होगा कि गीला और सूखा कूड़ा अलग कैसे करें। तभी स्वच्छ भारत मिशन की सार्थकता सिद्ध होगी। यह बात अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने कही। वे आज मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण के उद्घाटन समाराेह को सम्बोधित कर रहे थे।
आईटीसी कंपनी और नगर निगम द्वारा तीन दिवसीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के उद्घाटन सत्र में उन्होंने मास्टर ट्रेनरों से अपील की कि वे अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को समझाएं कि प्रशिक्षण सत्र में सीखने वाली हर बात को जनता को बताएं। कूड़े से कैसे खाद बनाई जा सकती है इसकी जानकारी अवश्य दें।
कूडे़ से घरों में खाद बनने लगी तो मिशन काफी हद तक सफल हो सकेगा। इसके लिए अभी से लग जाएं लोगों को जागरुक करें। जो लोग बाहर कूड़ा फेंक रहे हैं उन्हें भी समझाकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग करने करने को समझाएं। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर प्रकाश कुमार, मंयक पांडेय, शुभम व वरूण ने नगर निगम के सुपरवाइजर, सफाई निरीक्षकों को ट्रेनिंग दी। इस दौरान निगम के निरीक्षक राजीव वालियान भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
