इटावा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत
इटावा। जिले में सड़क हादसे में तेज रफ्तार वाहन ने चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मी को रौंद दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचौरा रोड पर स्थित साई मंदिर राजा का बाग पास पेट्रोल पम्प के सामने की है। 26 वर्षीय अंशुल पुत्र रामवरन निवासी बुलाकीपुरा गोदाम से ड्यूटी कर अपने घर बसरेहर वापस जा …
इटावा। जिले में सड़क हादसे में तेज रफ्तार वाहन ने चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मी को रौंद दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचौरा रोड पर स्थित साई मंदिर राजा का बाग पास पेट्रोल पम्प के सामने की है। 26 वर्षीय अंशुल पुत्र रामवरन निवासी बुलाकीपुरा गोदाम से ड्यूटी कर अपने घर बसरेहर वापस जा रहे थे तभी तेज रफ्तार किसी वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे ल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद वाहन घटना स्थल से लेकर ड्राइवर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चेरी मे रखवाकर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी भगवती व दो बेटियों व एक बेटे को रोते बिलखते छोड़ गया है।
पढ़ें- आगरा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल में प्रवेश रहेगा निशुल्क, पुरुषों को भी मिलेगा लाभ
