Women’s Day: गूगल ने एक मिनट के डूडल में महिलाओं को इस तरह से दिया सम्मान
गूगल अपने स्पेशल डूडल बनाकर कई मौको को खास बना देता है। ऐसा ही गूगल ने आज भी किया है। आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में उनकी सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को स्वीकार करने और उनकी सराहना करने …
गूगल अपने स्पेशल डूडल बनाकर कई मौको को खास बना देता है। ऐसा ही गूगल ने आज भी किया है। आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में उनकी सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को स्वीकार करने और उनकी सराहना करने के लिए मनाया जाता है।
गूगल आज एक खास डूडल बना कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 मना रहा है। इस एनिमेटेड डूडल में महिलाओं के धैर्य, त्याग के साथ उनके भीतर के आत्मविश्वास को भी दर्शाया गया है। डूडल को डूडल कला निर्देशक थोका मायर द्वारा बनाया गया गया है। डूडल में एक एनिमेटेड स्लाइड शो है जिसमें सोसाइटी में महिलाओं को अलग अलग भूमिकाओं में दिखाया गया है।
Google ने अपने Google डूडल पेज पर एक बयान में कहा, “आज के डूडल में दर्शाया गया प्रत्येक इलस्ट्रेशन सामान्य धागे से जुड़ा है कि महिलाएं अपने-अपने परिवार और अपने समुदायों के लिए कैसे दिखती हैं।” डूडल बनाने के पीछे अपने विचार शेयर करते हुए, थोका मायर ने कहा, “पिछले कुछ सालों की वास्तविकता ने महिलाओं को फोकस बदलने, प्राथमिकताओं को समायोजित करने और दूसरों के लिए बलिदान करने के लिए मजबूर किया है।”
ये भी पढ़ें-
क्या है ये वर्डले मेनिया, जिसमें हर दिन लाखों लोगों का बढ़ रहा फितूर
