Women’s World Cup 2022 : बेकार गई बिस्माह मारूफ और आलिया रियाज की पारी, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया
माउंट मोनगानुई। सलामी बल्लेबाज एलिसा हेली की शानदार बल्लेबाजी और अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर छह बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला विश्व कप में मंगलवार को पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लिये। पाकिस्तान के लिये कप्तान बिस्माह मारूफ (नाबाद 78) और …
माउंट मोनगानुई। सलामी बल्लेबाज एलिसा हेली की शानदार बल्लेबाजी और अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर छह बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला विश्व कप में मंगलवार को पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लिये। पाकिस्तान के लिये कप्तान बिस्माह मारूफ (नाबाद 78) और हरफनमौला आलिया रियाज (53) को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चल सकीं। दोनों ने 99 रन की साझेदारी की जिसकी मदद से पाकिस्तान ने छह विकेट पर 190 रन बनाये। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लानिंग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
Australia chased down the target comfortably, sealing a seven-wicket win over Pakistan with 15.2 overs to spare ?#CWC22 pic.twitter.com/JnVOVU5PjY
— ICC (@ICC) March 8, 2022
ऑस्ट्रेलिया के लिये स्टार विकेटकीपर एलिसा हेली (72) ने अर्धशतक जमाया। ऑस्ट्रेलिया ने 15 . 3 ओवर बाकी रहते मैच जीत लिया। पहले मैच में इंग्लैंड को हराने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि पाकिस्तान दोनों मैच हारकर सबसे नीचे है। पहले मैच में उसे भारत ने हराया था। जीत के लिये 191 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिये एलिसा हेली और रशेल हैंस (34) ने 60 रन की साझेदारी की। पहले मैच में शतक जमाने वाली हैंस ने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना किया। उन्हें नशरा संधू ने आउट किया। हीली और लानिंग (35) ने उपयोगी साझेदारी करके टीम को जीत की राह पर रखा।
14th ODI fifty for Alyssa Healy ?
Australia now need less than 80 runs to win against Pakistan.#CWC22 pic.twitter.com/DklGgJbcBJ
— ICC (@ICC) March 8, 2022
स्पिनर ओमैमा सोहेल ने 22वें ओवर में लानिंग को आउट किया और 28वें ओवर की शुरूआत में हीली को पवेलियन भेजा । एलिसे पेरी (नाबाद 26) और बेथ मूनी(नाबाद 23) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले कप्तान मारूफ और रियाज ने पाकिस्तान को शुरूआती झटकों से निकालकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया । पाकिस्तान ने 13 ओवर में चार विकेट 44 रन पर गंवा दिये थे।
The 99-run stand between Bismah Maroof and Aliya Riaz today was the highest partnership for #TeamPakistan at Women's World Cup ?#CWC22 pic.twitter.com/PeE945WDxW
— ICC (@ICC) March 8, 2022
मारूफ और रियाज ने 99 रन की साझेदारी की जो महिला विश्व कप में पाकिस्तान के लिये सबसे बड़ी साझेदारी है। बच्चे को जन्म देने के छह महीने बाद मैदान पर लौटी मारूफ ने 122 गेंदों का सामना करके आठ चौके लगाये। उन्होंने अर्धशतक पूरा होने पर पवेलियन की ओर इशारा किया जहां उनकी सात महीने की बेटी फातिमा थी। ऑस्ट्रेलिया के लिये एलेना किंग ने दो जबकि मेगान शट, एलिसे पेरी, निकोला कारी और अमांडा वेलिंगटन ने एक एक विकेट लिया। भाषा मोनान ने एक एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ें : Shane Warne Death : मौत से पहले शेन वॉर्न ने की थी मसाज की बुकिंग, CCTV फुटेज में नजर आईं चार महिलाएं
