Radhe Shyam Song Out: प्रभास स्टारर फिल्म ‘राधे श्याम’ का गाना ‘मैं इश्क में हूं’ हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म ‘राधे श्याम’ का गाना ‘मैं इश्क में हूं’ रिलीज हो गया है। गाने में प्रभास यह भी कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘क्या हमारे प्यार ने इतने बड़े भूकम्प को जन्म दिया? जो प्यार जिंदगी दे सकता है, क्या वही …

मुंबई। साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म ‘राधे श्याम’ का गाना ‘मैं इश्क में हूं’ रिलीज हो गया है। गाने में प्रभास यह भी कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘क्या हमारे प्यार ने इतने बड़े भूकम्प को जन्म दिया? जो प्यार जिंदगी दे सकता है, क्या वही प्यार जिंदगी ले भी सकता है?’

फिल्म के इस गाने का पोस्टर प्रभास ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘राधे श्याम के एक और दिल को छू लेने वाले गाने का अनुभव करिए।’

गौरतलब है कि राधा कृष्ण कुमार निर्देशित साइंस-फिक्शन पर आधारित फिल्म ‘राधे श्याम’, 1970 के दशक के यूरोप की पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड रोमांटिक-ड्रामा है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा भाग्यश्री, कृष्णम राजू, सचिन खेडेकर और प्रियदर्शी भी हैं। फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में 11 मार्च को रिलीज होगी।

संबंधित समाचार