मुरादाबाद : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शिक्षकों को किया सम्मानित
मुरादाबाद/अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विचार गोष्ठी हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल ने कहा कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। छात्रों को बताया कि जब विद्यालय की ओर चलें तो सड़क पर चल रहीं माताओं-बहनों का सम्मान करें। विद्यालय …
मुरादाबाद/अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विचार गोष्ठी हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल ने कहा कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
छात्रों को बताया कि जब विद्यालय की ओर चलें तो सड़क पर चल रहीं माताओं-बहनों का सम्मान करें। विद्यालय में आकर शिक्षिकाओं का सम्मान दिल से होना चाहिए। कहा कि मुझे गर्व है अपने विद्यालय की शिक्षिकाओं पर जो विद्यालय के उत्थान में निरंतर सहयोग करती हैं। शिक्षण कार्य के साथ अन्य गतिविधियों में भी विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सतत प्रयास करती हैं। उनका सम्मान करना चाहिए।
विद्यालय की शिक्षिका डॉ. सोमलता चौहान ने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। चाहे वह सेना या अन्य क्षेत्र हो। कुसुम चौहान ने कहा कि हमारे विद्यालय में 365 दिन महिला सम्मान के होते हैं और प्रत्येक छात्रों को इस प्रकार के संस्कार दिए जाते हैं कि वह महिलाओं की रक्षा व सम्मान के लिए आगे बढ़े। इस दौरान छात्र सिद्धार्थ, अरुण, अनुराग व देव बंसल ने पेटिंग बनाकर महिलाओं को सम्मान किया। मौके पर रवि दत्त शर्मा, डॉ. अंशु रानी, संगीता कुमारी, रति कौशिक, अर्चना गंगवार, प्रीति बंसल, राजीव गुप्ता, हेमंत कुमार, राजीव कुमार, उदय पाल सिंह, सुरेश कुमार, ओमकार सिंह, आदित्य कश्यप आदि रहे।
ये भी पढ़ें : Women’s Day Special : तोड़ी बेड़ियां, महिलाओं ने मेहनत से साधा सफलता पर निशाना
