अयोध्या: दो गांवों में लगी आग, आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी हुई राख
अयोध्या। मिल्कीपुर और रुदौली विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में आग लगने से आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी राख हो गई। अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर घर में रखा अनाज भी स्वाह हो गया। दोनों जगह के अग्निपीड़ितों को समाजसेवी राजन पांडेय की ओर से सहायता प्रदान की गई है। मिल्कीपुर …
अयोध्या। मिल्कीपुर और रुदौली विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में आग लगने से आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी राख हो गई। अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर घर में रखा अनाज भी स्वाह हो गया। दोनों जगह के अग्निपीड़ितों को समाजसेवी राजन पांडेय की ओर से सहायता प्रदान की गई है।
मिल्कीपुर के राय पट्टी में एक घर में आग लगने से उसके आसपास के तीन घर भी चपेट में आ गए, जिसके चलते घरों में रखा अनाज और गृहस्थी के सारे सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि दो परिवारों के घर में रखी नगदी भी आग की चपेट में आ गई।
वहीं रुदौली के शायदपुर में लगी आग से आधा दर्जन यादव व दलित परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। अग्निकांड की खबर मिलते ही समाजसेवी राजन पांडेय ने पुत्र सदस्य जिला पंचायत अंकित पांडे को भेजकर सभी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद के साथ जरूरी सामाग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि कि दुख की घड़ी में उनका परिवार लोगों के साथ है।
पढ़ें- अमरोहा : कुत्तों के झुंड पर सवार हुई हैवानियत, आठ साल की मासूम को किया घायल
