बिजनौर : मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बिजनौर/हल्दौर/अमृत विचार। बिजनौर में एक ठेकेदार ने मजदूर की मंगलवार सुबह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की खबर सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मजदूरी की पैसे मांगने को लेकर ठेकेदार से कहासुनी को हो गई थी। इसके बाद ठेकेदार ने मजदूर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हत्या …
बिजनौर/हल्दौर/अमृत विचार। बिजनौर में एक ठेकेदार ने मजदूर की मंगलवार सुबह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की खबर सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मजदूरी की पैसे मांगने को लेकर ठेकेदार से कहासुनी को हो गई थी। इसके बाद ठेकेदार ने मजदूर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हत्या का आरोपी ठेकेदार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम नांगल जट स्थित हरपाल सिंह/राजेश कुमार के केन क्रेशर में थाना कोतवाली देहात के ग्राम डल्लू धनौरा निवासी नागपाल उर्फ मूला पुत्र रामपाल सिंह चार माह से मजदूरी करता था। मंगलवार की दोपहर उसकी मजदूरी की पैसे मांगने को लेकर अपने ठेकेदार आजाद पुत्र राजे शर्मा ग्राम चांदा नंगली थाना हल्दौर से कहासुनी हो गई। इस दौरान ठेकेदार आजाद ने उसको धारदार हथियार मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने बताया कि मामले की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
