पीलीभीत: सुहागरात के अगले दिन दूल्हा रहस्यमय ढंग से लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बरखेड़ा अमृत विचार। सुहागरात के दूसरे दिन रहस्यमय ढंग से दूल्हा लापता हो गया। वह तड़के घर से बिना बताए निकला और वापस नहीं लौटा। परिजन ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। भाई से मिली तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उधर, मामला पूरे …

पीलीभीत/बरखेड़ा अमृत विचार। सुहागरात के दूसरे दिन रहस्यमय ढंग से दूल्हा लापता हो गया। वह तड़के घर से बिना बताए निकला और वापस नहीं लौटा। परिजन ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। भाई से मिली तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उधर, मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। हर कोई इसे लेकर कयास लगाता दिखा।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटाकलां निवासी नासिर हुसैन पुत्र नवाब हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई नाजिर हुसैन  की शादी छह मार्च को हुई थी। राजी-खुशी बहू को विदाकर घर आए थे। सात मार्च की सुबह करीब पांच बजे दूल्हा जल्द लौटने की बात कहकर घर से निकला। पत्नी ने जब पूछा तो उसे आराम से सोने की बात कह दी थी। काफी देर बाद भी जब युवक वापस नहीं लौटा तो परिवार वाले चिंतित हो गए। मोबाइल पर कॉल की गई, लेकिन उसके दोनों नंबर स्विच ऑफ बताते रहे।

गांव के तमाम लोग भी जमा हो गए। आसपास के इलाके में तलाश की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं लग सका। फिर थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक की पड़ताल को छानबीन कराई जा रही है। उधर, परिजन भी अपने स्तर से तलाश कर रहे हैं। विवाद आदि के बारे में भी सुरागरसी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: रोडवेज बस की टक्कर से होमगार्ड के बेटे की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल, मौके पर जमा हुई भीड़

संबंधित समाचार