पूरे विश्व की तरक्की में भूमिका अदा कर रही आधी आबादी : कमिश्नर
अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 44वें अंतरराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी सभागार में‘अनंता’ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ गांधी सभागार में किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालयों की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोली बनाकर कार्यक्रम को …
अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 44वें अंतरराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी सभागार में‘अनंता’ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ गांधी सभागार में किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालयों की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोली बनाकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई।

मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी आज महिलाओं के अधिकार और आजादी की बात जारी है। ऐसे में अब हम सबका यह फर्ज बनता है कि आजादी की यह खुशी ग्रामीण अंचलों तक भी पहुंचाएं। ग्रामीण महिलाएं, लड़कियां व युवतियां की आजादी से अपनी खुशी और पसंद को चुन सकें।
ऐसे में यह खुशी की बात है कि आज देश की आधी आबादी भारत के साथ पूरे विश्व की तरक्की में अहम भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने गांधी सभागार में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रेरणा प्रतीक में बनाई गई रंगोली की प्रशन्सा की।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि आज नारी शक्ति समाज को यह जता चुकी हैं कि दुनिया की तरक्की में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है। सरकारी सेवा हो या देश रक्षा की बात, राजनीति हो या घर संभालने की बात, प्राइवेट कंपनियों व बैंकों का नेतृत्व हो या स्टार्टअप की बात, ये शक्तियां आज अपने कदम से विकास की इबारत लिख रहीं हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: गड्ढे में गिरने से गाय की मौत, पानी की लाइन बिछाए जाने को लेकर जल निगम ने खोदी थी सड़क
