बरेली: दुकान में घुसकर बुजुर्ग के साथ मारपीट, पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/कैंट, अमृत विचार। यूपी के बरेली में चनेहटा रेलवे लाइन के पार एक युवक ने बुजुर्ग दुकानदार के साथ उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की। साथ ही गल्ले में रखे हुए पैसे भी निकालकर ले गया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोप है कि वह बुजुर्ग …

बरेली/कैंट, अमृत विचार। यूपी के बरेली में चनेहटा रेलवे लाइन के पार एक युवक ने बुजुर्ग दुकानदार के साथ उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की। साथ ही गल्ले में रखे हुए पैसे भी निकालकर ले गया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोप है कि वह बुजुर्ग को धमकी भी देकर गया है।

दरअसल, कैंट के चनेहटा रेलवे लाइन के पार रहने वाले जानकी प्रसाद ने बताया कि वह सोमवार की रात करीब नौ बजे अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान दुकान के पास में रहने वाला युवक राजू शराब के नशे में उनकी दुकान में घुस आया। दुकान में तोड़फोड़ करने लगा, इतना ही नहीं, दुकान का सभी सामान निकालकर फेंक दिया। आरोप है कि राजू दिनभर की कमाई के पैसे भी गल्ले से निकालकर ले गया। जब जानकी प्रसाद ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा।

पुलिस को बुलाया तो धमकी देकर हो गया फरार
जानकी प्रसाद ने इस बीच डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी जानकी प्रसाद को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। बुजुर्ग जानकी प्रसाद ने बताया कि वह परिवार में अकेले हैं। उनका कोई और सहारा नहीं है। छोटी सी दुकान करके ही अपना गुजारा करते हैं। मारपीट के दौरान उन्हें कई गुम चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: MSc की छात्राओं ने लिया पौधों में लगने वाली बीमारियों का प्रशिक्षण

 

संबंधित समाचार