बाराबंकी: शातिर लुटेरा गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन व एक तमंचा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर लुटेरों को धर दबोचा। इसके पास से एक तमंचा दो मोबाइल फोन एक कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि अंकित पाण्डेय पुत्र अनिल पाण्डेय निवासी पानी की टंकी के पास उत्तर टोला बंकी थाना कोतवाली नगर …

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर लुटेरों को धर दबोचा। इसके पास से एक तमंचा दो मोबाइल फोन एक कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि अंकित पाण्डेय पुत्र अनिल पाण्डेय निवासी पानी की टंकी के पास उत्तर टोला बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को ओबरी जंगल मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे लूट के दो अदद मोबाइल फोन, एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्त लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है व दो दिन से मोटर साइकिल से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दे रहा था।

अभियुक्त ने दीवानी कचेहरी गेट के सामने एक व्यक्ति से मोबाइल इनफिनिक्स मॉडल नोट 11 लूटा था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था कुरौली चौराहे के पास मेयो हास्पिटल, कॉलेज से वापस आ रही महिला से एम आई कम्पनी का मोबाइल लूटा था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: दुकान में घुसकर बुजुर्ग के साथ मारपीट, पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार

संबंधित समाचार