बाराबंकी: चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से चोरी किया गया था सामान
बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …
बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम ने मो इशरार पुत्र मो रसीद निवासी सराय सलिन थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी, संतलाल पुत्र शारदा निवासी अन्दऊमऊ थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को दतौली तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से चोरी के 03 अदद सटरिंग प्लेट, 18 अदद लोहे के इंगल, 06 पाइप लाइट के व एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। पूछताछ से प्रकाश में आया कि सामान को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से चोरी किया गया था।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: लूट की खबर सुनते ही पुलिस का छूटा पसीना, शुरू हुई जांच
